
तेरी मेरी खूब बनेगी खूब निभेगी श्याम
तेरी मेरी खूब बनेगी,
खूब निभेगी श्याम,
सेवक तुमको चाहिए,
मालिक मुझको श्याम।।
गंगा जल से तेरे चरण पखारुगां,
गंगा जल से,
घिस घिस चंदन तिलक लगाऊंगा,
रंग बिरंगे,
रंग बिरंगे बागे पहनाऊंगा तुझे श्याम,
फरमाओगे जो भी वही मैं करूंगा,
फरमाओगे,
करूंगा मैं सेवा तेरी हाजरी भरूंगा,
रुचि रुचि,
रुचि रुचि बनाके खिलाऊंगा तुझे श्याम,
चरण दबाऊंगा मैं चवर डुलाऊंगा,
चरण दबाऊंगा,
चरण दबाऊंगा मैं चबर डुलाऊंगा,
होगी मेहर तेरी भजन सुनाऊंगा,
झूम झूम के,
झूम झूम के ‘टीकम’ रिजाऊंगा तुझे श्याम,
– गायक –
जयकुमार दीवाना ( मुंबई )
– संपर्क –
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



