
तेरी मेहर है माता रानी मेरे परिवार पे,
सो वार मैं सद के जाऊ तेरे प्यार पे,
सुनती है सदा फर्याद ओह माँ जब दिल से किया तुझे याद ओ माँ,
हमे भुला लिया तूने अपने दरबार पे,
सच कहता हु जिस दिन से पकड़ा है तूने हाथ ओ माँ,
रोज हमारे आंगन में लक्ष्मी की बरसात हो माँ,
छुपी नहीं बचो की तुमसे तो कोई बात ओ माँ,
तेरी दया बिन कुछ भी नहीं थी कल मेरी औकात ओ माँ,
माँ जीत लिख दिया तूने मेरी हाथ पे,
अपने मंदिर जैसा पावन घर तूने बनवाया माँ,
ज्योत जले दिन रात तुम्हारी रहे तुम्हारी छाया माँ,
भाग में जो लिखा था तुझसे वो सुख पाया माँ,
जब जब दुनिया ने ठुकराया तूने गले लगाया माँ,
तस्वीर तेरी है दिल की हर दीवार पे,
जब तू भुलाये रख देते है दर पे आके माथा माँ,
जब तू कहे करवा लेते है घर में तेरा जगराता माँ,
जन्मो तक न टूटे गा ये जन्म जन्म का नाता माँ,
हम तेरे बालक है युगो से तू है हमारी माता माँ,
तेरी किरपा है दाती मेरे घर संसार पे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

