
तेरी शरण में आया दीवाना,
कर लो ना स्वीकार,
कन्हैया लेकर असुवन धार,
तर्ज – कन्हैया ले चल परली पार।
मैं तो हूँ एक दिन अनाथा,
तुम तो हो दुनिया के विधाता,
मेरा भी प्रभु भाग्य जगा दो,
मानूंगी उपकार,
आँसू हो आँखों का गहना,
चाहे बस चरणों में रहना,
आँसू ही दौलत है हमारी,
सांवलिया सरकार,
हारे के साथी कहलाते,
‘मोहित’ भगत के लाज बचाते,
जनम मरण से दे दो मुक्ति,
कर दो न उद्धार,
स्वर – अंजना आर्या।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
