
तेरे चरण कमल में श्याम लिपट जाऊं रज बनके
Tere Charan Kamal Mein Shyaam Lipat Jaauun Raj Banake lyrics
तेरे चरण कमल में श्याम लिपट जाऊं रज बनके,
लिपट जाऊं रज बनके लिपट जाऊं रज बनके।।
नित नित तेरा दर्शन पाऊं ,
हरसि हरसि के हरि गुण गाऊं...-2
मेरे नस नस बस जाओ श्याम, लिपट जाऊं रज बनके,
छिन छिन तेरा सुमिरन होवे,
सब कुछ तुझपे अर्पण होवे...-2
सब दिन आठों याम, लिपट जाऊं रज बनके,
श्याम सुन्दर से लगन है लागी,
प्रीति पुरानी मन में जागी....-2
अब आ गया तेरे धाम, लिपट जाऊं रज बनके,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





