
तेरे जीवन में ना आएंगे कभी,
वो जाने के बाद,
जीवन भर साथ चलेंगी उनकी दुआ,
हर पल तेरे साथ,
तर्ज – तेरी गलियों में ना।
माँ ने पाला है,
पिता ने पोषण है किया,
तुझको तेरा नाम,
माता पिता ने दिया,
हरपल अपना तुझे है अर्पण किया,
तेरे आने के बाद,
उनको ना सता,
ना तरसाना तू कभी,
वर्ना चैन ना पायेगा,
तू जीवन में कभी,
रूठेगा रब रूठेंगी खुशियां सभी,
उनकी आहों के बाद,
तू जो चाहेगा,
उनसे मिलने को कभी,
मिल ना जाएगा जतन,
तू करले कितने भी,
पछतायेगा रोयेंगी आँखे तेरी,
याद आने के बाद,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

