
तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं,मेरे भोले ओ बम भोले मैं काशी नगरी आई हूं ।।
तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं,सुना है हमने ओ भोले तेरी काशी में मुक्ति है ।।
उसी गंगा में नहाने को मैं काशी नगरी आई हूं,तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं ।।
सुना है हमने ओ भोले तेरी काशी में गंगा है,उसी गंगा को पाने को मैं काशी नगरी आई हूं ।।
तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं,सुना है हमने ओ भोले तेरी काशी में मन्दिर है ।।
उसी मन्दिर में पूजा को काशी नगरी आई हूं,तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



