
तेरे दर पे आ गया हूँ
तेरे दर पे आ गया हूँ,
आना तो काम था मेरा,
अब मुझको श्याम संभालो,
आगे का काम है तेरा,
चरणों में मैं पड़ा हूँ,
चरणों से ना हटाना,
दर के सिवा दयालु,
मेरा नहीं ठिकाना,
जाऊँ कही मैं बाबा,
मेरा दूजा नहीं बसेरा,
कितनो से धोखा खाया,
कितनो ने है सताया,
जिसको भी अपना समझा,
उसने मुझे रुलाया,
तुम ही गले लगालो,
ये सारा जगत लुटेरा,
रास्ता मुझे दिखा दो,
करना है क्या बता दो,
सेवा करूँ मैं तेरी,
वो गुण मुझे सीखा दो,
जीवन में मेरे सुख का,
होगा कभी सवेरा,
दुनिया में नाम तेरा,
सुनकर के ‘बिन्नू’ आया,
जैसी सुनी थी चर्चा,
वैसा ही मैंने पाया,
अब तो जनम जनम तक,
छोडूं ना तेरा डेरा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




