
तेरे द्वार खड़ा हूँ श्याम तू भर दे रे झोली
तेरे द्वार खड़ा हूँ श्याम, तू भर दे रे झोली,
हो श्याम भर दे रे झोली ,
तेरा होगा बड़ा उपकार , अगर तू सुन ले मेरी पुकार,
श्याम भर दे रे झोली, हो श्याम भर दे रे झोली ,
छोड़ दिए सारे रिश्ते मैंने , छोड़ दिया जग सारा,
भक्ति मांगने आया तेरे दर , भगत ये दुखियारा रे, भगत ये दुखियारा ,
तेरा होगा बड़ा एहसान , अगर मिल जाए भक्ति का ज्ञान,
लुटा चुका हूँ सब कुछ अपना, मान के कहना तेरा ,
तू भी मिटा दे पल में मेरा , जन्म जन्म का फेरा रे , जनम जनम का फेरा,
तू कर दे एक उपकार, करा दे भव से मुझे तू पार,
आ ही गया अब दर पे तेरे , खाली हाथ ना जाऊं,
तू है दाता बड़ा ही दयालु, प्यार तेरा में पाऊं रे , प्यार तेरा में पाऊं,
तेरा होगा बड़ा उपकार ,अगर मिल जाए थोड़ा प्यार,
माता तू ही है, पिता तू ही है, सब कुछ है तू मेरा,
तुझसे प्रीत लगा के कान्हा , भक्त बना मैं तेरा रे , भक्त बना मैं तेरा,
मेरी नैया खड़ी मझदार, लगा दे भव से इसे तू पार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

