
तेरे लंबे लंबे हाथ,
कभी नजर ना आये।
दोहा – तेरे दरबार की अजब,
कारीगरी देखी,
तुझे देते नहीं देखा,
पर झोली सबकी भरी देखी।
आज तलक देते नहीं देखा,
पर झोली भर जाये,
कौन यहां पर देने वाला,
कौन यहां पर लेने वाला,
सबका मालिक खाटू वाला,
इस दुनिया को चलाए,
सबको देखे सबको संभाले,
शरणागत को कभी ना टाले,
एक नजर से देखे सबको,
सबकी लाज बचाए,
हारे का सहारा श्याम हमारा,
हारे हुए को देता सहारा,
अपने हाथों से खुद बाबा,
जीवन सबका सजाए,
कर्मो का फल मिलेगा सबको,
तुम याद करो बस श्याम प्रभु को,
‘बनवारी’ जो भजन करेगा,
उसको पार लगाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

