
तेरे सिवा बाबा कौन सुनेगा,
तुम ही सुनोगे तुमको,
सुनना पड़ेगा,
तर्ज – साथी हमारा कौन बनेगा।
बाबा मैं हार गया हूं,
हार कर तुम्हें पुकारा,
वचन जो माँ को दिया था,
बनो हारे का सहारा,
आकर मेरी लाज बचा लो,
लीले के असवार,
ओ लीले के असवार,
वचन दिया जो निभाना पड़ेगा,
सुना कलयुग में बाबा,
तेरा ही डंका बाजे,
याद जब प्रेमी करता,
श्याम चलता है सागे,
मोरछड़ी का झाड़ा देकर,
करते तुम कल्याण,
मुझको भी झाड़ा देना पड़ेगा,
शीश के दानी बाबा,
तुम्हें ही आना पड़ेगा,
क्यों किसी और को बोलूं,
ये साथ निभाना पड़ेगा,
आगे तुम्हारी मर्जी बाबा,
करता हूं अरदास,
मैं करता हूं अरदास,
लाज को बाबा बचाना पड़ेगा
बेटा हूं तेरा बाबा,
इसीलिए जिद हूं करता,
मेरे परिवार का बाबा,
तू ही तो करता धरता,
‘दीपक’ आया हार के दर पे,
अब तो पकड़ लो बांह,
बाबा अब तो पकड़ लो बांह,
गोद में ‘वैषु’ को बिठाना पड़ेगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



