
तेरे हवाले मेरी गाड़ी,
तूँ जाने तेरा काम जाने
एक भरोसा, एक ही आशा
चरणों में श्याम, यही अरदासा
रख लेना, लाज हमारी,
सौंप दिया सब, भार तुम्ही पे
जीत तुम्ही पे, हार तुम्ही पे
हमको है, आस तुम्हारी,
जबसे तेरी, शरण में आया
एक अनोखा, आनंद पाया
मिट गई, चिंता सारी,
बाँके बिहारी मुझे, शरण में रखना
दया की दृष्टि, हम पर भी रखना
छोड़ आया रे, जग सारा,
तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो
तुम्ही हो बँधु, सखा तुम्ही हो
तुम्ही हो, पालनहारी,
दीन बँधु, दीनो के नाथ
मेरी डोरी, तेरे हाथ
रखियो, लाज हमारी,
अपनी शरण, बुला लोगे तुम
मंज़िल तक, पहूँचा दोगे तुम
करते हैं, आस तुम्हारी,
फूलों में रख, चाहे कांटे चुभो दे
किनारे लगा दे, चाहे नईया डुबो दे
मौज़ हैं प्रभु, यह तुम्हारी,
मंज़िल तक, पहुंचाओगे तुम
भव से पार, कराओगे तुम
करेंगे, मौज़ सवारी,
मेरे मन का, मीत तूँ ही है
आस तूँ ही, उम्मीद तूँ ही है
तुझ पे, भरोसा भारी,
अपलोड करता- अनिल रामूर्ति भोपाल
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





