
तेरे ही नाम के संग,
जोड़ लिया है नाता,
आज घर में किया है,
मैंने माँ का जगराता,
आज मेरे भी घर पे,
आई है दुर्गे माता,
मैया तेरे नाम की है,
घर में ज्योति जगी,
तेरे ही नाम लौ,
सारे भक्तो को लगी,
दिन खुशियों का बड़ा,
आज तो आया है,
गणपति बप्पा को,
सबने मनाया है,
छोड़ दर को अपने,
मेरे घर आई है माँ,
खुशियाँ घर पे मेरे,
आज ले आई है माँ,
तेरा एक नाम ही तो,
मेरी जुबा पर आता,
मैया का रूप सजा,
बड़ा ही प्यारा है,
तेरे दरबार सा माँ,
लगता नजारा है,
ओढ़े तू लाल चुनर,
मेहन्दी हाथ में,
आए संग भैरव तेरे,
बजरंग साथ में,
सबके संकट में,
दौड़ी आती मैया,
भव से पार करे,
भक्तो की नैया,
झोली भरती है मैया,
खाली ना कोई जाता,
चने हलवे का तुझे,
भोग लगाऊंगा,
नारियल भेंट मैया,
तुझको चढाऊंगा,
कंजक रूप बन,
घर मेरे आओगी,
हाथों से मेरे भी,
भोग ये खाओगी,
खुल गए भाग्य मेरे,
जागा कराया है,
माँगा जो तुमसे,
सब मैंने पाया है,
तू ही चामुंडा तू ही मनसा,
तू ही दुर्गा माता,
स्वर – मुकेश बागड़ा जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



