
त्रिलोकपुर भवन बनाया,
तेरी जय हो बाला सुन्दरी माँ,
जो तेरी ज्योत जगाएं,
चरणो मे शीश झुकाए,
मुंह मांगा फल वो पाए,
तूने बिगड़ा भाग्य बनाया माँ,
लगे तेरे भवन पे मेले,
नाचे भक्त तेरे अलबेले,
लग रहे तेरे जयकारे,
दुनिया को दर्शन को आई माँ,
भक्तो के दुखड़े हरती,
सबके भंडारे भरती,
तू सबकी रक्षा करती,
जो तेरी शरण में आया माँ,
करू पुष्प तुझे में अर्पित,
मेरा जीवन तेरे समर्पित,
सिंगला है तेरा बालक,
ये भी दर्शन को आया माँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


