
थम गया ये जहाँ माँ तुम हो कहाँ
थम गया ये जहाँ,
माँ तुम हो कहाँ,
है परेशान इंसा,
देखो कितना यहाँ,
अब जरूरत पड़ी,
आओ मैया यहाँ,
तेरी किरपा से हो,
फिर खुशी का समा,
तर्ज – जाने वालों जरा।
जहाँ खुशियां थी कल जहाँ,
है वहाँ छाया गम,
कर दो हम पर भी मैया जी,
रहमो करम,
करदो रहमो करम,
कितने निर्दोष माँ,
बैठे जा को गंवा,
शेरावाली ओ माँ,
करो अब मेंहर,
जग से नष्ट करो,
छाया ये जो कहर,
खिल उठे फिर से माँ,
हिन्द का बागवाँ,
अपने बच्चो की माँ,
अब तो लेलो खबर,
तेरे होते क्यो भटके माँ,
हम दर बदर,
भटके हम दर बदर,
‘देव’ ‘दिलबर’ का माँ,
अब ना लो इम्तिहाँ,
लेखक / प्रेषक – दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
नागदा जक्शन म.प्र.
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

