
थोड़ा देता है या ज्यादा देता है,
हमको तो जो कुछ भी देता भोला देता है,
थोड़ा देता है…………
हमारे पास जो कुछ भी है,
इसी की है मेहरबानी,
हमेशा भेजता रहता,
कभी दाना कभी पानी,
हमेशा भूखे उठते हैं,
कभी भूखे नहीं सोते,
भला तक़लीफ़ हो कैसी,
हमारे भोले के होते,
दिया जो भोले बाबा ने,
कभी कर्जा नहीं समझा,
दयालु भोले ने हमको,
हमेशा अपना ही समझा,
हमने बनवारी हरदम ही,
बड़े अधिकार से माँगा,
ख़ुशी से इसने दे डाला,
जो भी दातार से माँगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

