
दयालु हो दया करके,
संभालो,
कहीं हम डूब ना जाए,
बचा लो,
यह गहरा है समंदर,
कहीं तूफान का डर,
ये बिसराई हैं लहरें,
इधर भी तो नजर कर,
यह कैसा है अंधेरा,
समय जैसे है ठहरा,
रहम कर दे ऐ मालिक,
के कर दो अब सवेरा,
ये तेरा नाम है पावन,
तू ही करता है पालन,
के बरसा दे जरा तू,
तेरी किरपा का सावन,
है दिल की आरजू ये,
प्रभु इतनी सी सुनले,
के माझी बन के ‘निर्मल’,
की नैया पार कर दे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



