
दर्दे जिगर मेरा है, सुनो श्याम सांवरे
दर्दे जिगर मेरा है, सुनो श्याम सांवरे,दर्शन बिना गरीब के, नैनां है बावरे ।। टेर ।।
तर्ज – अहसान मेरे दिल पे तुम्हारा ।
देखे बिना तेरी छबी मन धीर ना धरे,व्याकुल है मेरा मन, उसकी पीड़ को हरे,तूं ही है दीन दास की, मंजिल और ठांवरे ।।
दर्शन ...
१ ।।
साथी ना तुमसा और, ना दुनियां में है कोई,देखा टटोल के मगर, तुझसा मिला नहीं,तूं साथी है गरीब का, हारे की छांवरे,रखता है ध्यान सबका, हर पल तूं सांवरे ।।
२ ।।
इतने न दूर जाइये, दर्शन ना कर सकें,हिम्मत हुयी है पस्त, नहीं ध्यान धर सकें,आके जरा संभाल लो, इस दास को तेरे ।।
३ ।।
दिल की कुटी है खाली, इसमें बैठ जाइये,बस इतनी सी ही बात मेरी मान जाइये,‘सांवर‘ चरण का दास तेरे पूजे पांवरे ।।
४ ।।
आनन्द की होती रहे, बरसात ‘सांवरे’।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



