
धुन- तुझको पुकारे तेरा प्यार आजा
दर्शन दे दो, एक बार, माँ,,,दर्शन दे दो, एक बार
मईया,,, तुझको पुकारे, तेरा लाल माँ,
दर्शन दे दो, एक बार।
नादान हूँ मैं, कैसे मनाऊँ तुझको, समझ ना आए
क्या मैं करूँ जो, ऊँचे पहाड़ों से तूँ, दौड़ी चली आए
हो जाए मेरा भी उद्धार,,,
सब जानती हो, क्या चाहता हूँ मैं, कह ना सकूँगा
इतना समझ लो, तेरे बिना मैं मईया, रह ना सकूँगा
कब तक करूँ मैं इन्तजार,,,
मैंने ना देखे, जीवन में अपने कभी, दो पल ख़ुशी के
दो कट गए हैं, दो ही बचे हैं दिन, इस जिंदगी के
अब तो दिखा दो दीदार,,,
"विशाल" ठोकर, क्यों खा रहा है मईया, इतना बताओं
अंधियारी राहें, किस्मत है सोइ क्यों माँ, इसको जगाओ
दे दो सहारा एक बार,,,
दर्शन दे दो, माँ एक बार
दर्शन दे दो, माँ एक बार माँ
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



