
जपु आठों मैं पहरिया,
कब लोगी माँ खबरिया बालक गरीब के,
दर पे हु मैं खड़ा माँ हाथ जोड़ के......
मईया तेरी शान है निराली,
तू ही अम्बे, तू ही मईया काली,
द्वार से ना कोई खाली जाए,
आया जो भी माँ बन के सवाली,
शिव शक्ति माँ कल्याणी,
दुनिया तेरी माँ दीवानी,
अम्बे माँ दया करदे,
ज्ञान और विज्ञानं सभी हारे,
मईया तेरा भेद नहीं पाए,
वेद और पुराण महिमा गाये,
ब्रह्मा, विष्णु, शिव सिर झुकाये,
पापी को भी तारे, धरती को भी उबारे,
कहते है लोग ये,
दर्शनों की प्यास माँ बुझादे,
चरणों में अपने जगह दे,
साचा है दरबार तेरा प्यारा,
शर्मा को तेरा माँ सहारा,
कैसे तुम्हे मनाऊ, क्या भेंट मैं चढ़ाऊ,
मेरी माँ अम्बिके,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




