
दातार श्याम के सदा, भरोसे रहा करो
दातार श्याम के सदा, भरोसे रहा करो,फुरसत मिले तभी जरा, सुमिरण किया करो ।। टेर ।।
तर्ज – मांगा है मैंने श्याम से वरदान ।
श्वासों की डोर श्याम के, है हाथ जान लो,जरा बैठ इसके ध्यान मँ, मिलने की ठान लो,आयें तुरंत श्याम ये, विनती किया करो ।।
१ ।।
इनके ही नाम से तरी, मीरां और द्रौपदी,सबरी, अहिल्या, और एक बेटी थी जाट की,भक्तिमती थी, सब यही, इनको नमन करो ।। २ ।।
जीते तो हैं सबही मगर, जीना कुछ और है,करते मदद गरीब की, वो कलेजे की कौर है,जिनके दिलों में है दया, निर्भय कहीं फिरो ।।
३ ।।
निर्बल और दीन के ही, दिलों में श्याम हैं,हँसते मिलेगें आपको जो पूर्ण काम हैं,‘सांवर’ कभी भी झांक के दर्शन किया करो ।।
४ ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


