
दानी बडा है बाबा श्याम
दानी बडा है बाबा श्याम,
पूरें करे ये भगतों के काम,
देख लो माँग के श्याम से,
तेरा बिगड़ा मुक्कदर सँवर जायेगा,
तेरा जीवन भी खुशियों से भर जायेगा.....
कलयुग का देव है ये शीश का दानी,
देखी दातारि हुई दुनिया दिवानी,
ओ राजा बनाये पल भर मे भिखारी को,
करदे निहाल श्याम अपने पुजारी को,
लख-दातारी कहे इसको जमाना,
काम है इसका किश्मत जगाना,
ओ बाबा के दर पे जिसने फेरी लगाई है,
हाथों ही हाथ उसकी हुई सुनवाई है,
भोला भाला है दिल इसका बड़ा है,
देखे कभी ना कोन लेने खड़ा है,
ओ जिसना भी माँगा झोली उसकी भर डाली,
दर से लोटाया नहीं किसी को भी खाली,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




