
दिया है जब जीवन तो
जीवन भर का साथ निभा देना
पिता पुत्र सा है नाता तो
रख सर पे हाथ जता देना
तकदीर मेरी के लिखने वाले
मैं मानूं आपका अहसान सदा
भोलेनाथ आपने बहुत दिया
कैसे करूं मैं यह कर्ज अदा
फर्ज़ मेरा है जो मुझको
मेरे शम्भूनाथ बता देना
मेरी जीवन नैया के माझी
आपके हाथों में पतवार हो
भंवर फंसे ना कभी मेरे शंकर
सदा आपकी कृपा से पार हो
भटक जाए जब छूटे किनारा
राह शंभूनाथ दिखा देना
मिल रहा है प्यार आपका
और भला क्या दरकार हो
राजीव की भक्ति मेरे शिव जी
सदा आपको भी स्वीकार हो
करना भक्ति श्रद्धा भाव से
मेरे शम्भूनाथ सिखा देना
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



