
दिल की ये बात अपनी सबसे कहेंगे
दिल की ये बात अपनी सबसे कहेंगे सबसे कहेंगे,
हम तो बिहारी जी के हम तो किशोरी जू के बनके रहेंगे,
दिल की यें बात अपनी...
चिंता नहीं है भवसागर तरण की सागर तरण की,
प्रेम सरोवर की धारा में बहेंगे हम तो बिहारी जी के,
हम तो किशोरी जू के बनके रहेंगे,
किसी को है बल तन का किसी को है बल धन का,
किसी को है बल धन का श्यामा श्याम नाम धन पाते रहेंगे,
जैसे भी है अब हम है तुम्हारी शरण में,तुम्हारी शरण में,
‘चित्र-विचित्र’ को,स्वीकार करेंगे,हम तो बिहारी जी के,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


