
दिल के बीच मैया जी को वसा लीजिये,
मैया शेरोवाली को मना लीजिये,
दिल के बीच मैया जी को बसा लीजिये
सुखी चाहो जिन्दगी तो माँ के दर आइये,
माँ के दर आके सिर चरनो में झुकाइये ,
सचे दरबार को सजा लीजिये,
मैया मैया रटते रटते धयाणु भी तर गया ,
घोड़े का शीश जोड़ा अमर नाम कर गया,
लगन महरा वाली की लगा लीजिये,
आस तेरी करके मैया दर तेरे आया ,
पान फूल मेवा मिश्री कुछ भी न लाया,
सोया माँ नसीब मेरा जगा लीजिये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




