
दीनाबंधु दीनाबंधु तूने नाम धराया कैसे
Diinaabandhu Diinaabandhu Tuune Naam Dharaaya Kaise lyrics
दीनाबंधु दीनाबंधु तूने नाम धराया कैसे
मैं भी दासी हु तूने मुझको भुलाया कैसे
कंस ने जुलम किया देवकी को कैद किया
जागे हुए पहरेदारो को तूने पल में सुलाया कैसे
दीनाबंधु........
रावण ने जुलम किया सीता का हरण किया
छोटे से हनुमत ने देखो पता लगाया कैसे
कोरवो ने जुलम किया द्रौपती का चीर हरा
पांच गज की साडी को तूने इतना बढ़ाया कैसे
राणा ने जुलम किया मीरा को जहर दिया
जहर के प्याले को तूने अमृत बनाया कैसे
धने ने नाम लिया प्रभु तूने दर्श दिया
साग मक्की रोटी का तूने भोग लगाया कैसे
भगतो ने नाम लिया प्रभु तूने दर्श दिया
अपने भगतो पर तूने करम कमाया कैसे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



