
दुःख में यही तेरे काम आएगा,
कोई आए या ना आए,
मेरा श्याम आएगा,
तर्ज – पलकों का घर तैयार सांवरे।
दुनिया वालों से मैं अपने,
सुख दुःख कभी ना कहता,
मेरी चिंता करने वाला,
खाटू में है बैठा,
बिन बोले ही सबकुछ,
वो जान जाएगा,
और किसी के आगे क्यों मैं,
लाज गवाऊ मेरी,
मेरे श्याम को तो बस है,
यहाँ कहने भर की देरी,
जो मैं कहूँगा वो मान जाएगा,
स्वर – मोना मेहता जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

