
दुनिया पैसे की पुजारी चेतावनी
दुनियाँ पैसों की पुजारी,
पूजा करते नर और नारी ।
जग में पाप कमाते भारी,
माया पैसों की , माया पैसों की ।।
पैसा माँ बाप को प्यारा,
नहीं तो बेटा लगता खारा ।
कहते हैं ये तो आवारा,
पैसा पास तो पत्नी राजी,
नहीं तो ताना भारी देती ।
मैं तो मायके में खुश रहती,
पैसा देश विदेश घुमावे,
नहीं तो गळियों में गोता खावे ।
उसको पागल कह बतलावे,
पैसा बूढ़ों की शादी करावे,
पैसा ही कन्या बिकवावे ।
नहीं तो कंवारा रह जावे,
पैसा धरम तीरथ करावे,
पैसा पूजा पाठ करावे ।
नहीं तो पापी कह बतलावे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
