
दुनिया में डंका बाजा अंजनी के लाल का
दुनिया में डंका बाजा,
अंजनी के लाल का,
लाल लंगोटा संग में,
सोटा कमाल का,
तर्ज – ये गोटेदार लहंगा।
मेहंदीपुर में लगे कचहरी,
बेठ्या यूँ जज बण के,
मार मार के खाल तार ले,
चाले जो तन तन के,
भक्ता ने उत्तर मिलता,
हर एक सवाल का,
जिनके संग हो बजरंगी,
वो कदे नहीं घबरावे,
जो भी आया शरण में इनकी,
उनके कष्ट मिटावे,
डर ना सतावे उसने,
कदे भी काल का,
मोह माया के मेघनाथ ने,
जड़ से उखाड़ भगा दे,
अहंकार रूपी रावण की,
लंका राख बना दे,
मत पूछो भाइयों,
भुत और प्रेता के हाल का,
सालासर में नरसी इनका,
प्यारा धाम निराला,
राम नाम की मस्ती में,
नाचे होके मतवाला,
भक्ति में लटका देखो,
इनकी करताल का,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

