
दुनिया में श्याम हमको तेरा ही है सहारा
दुनिया में श्याम हमको,
तेरा ही है सहारा,
कोई और दर ना जानू,
जानू तेरा द्वारा,
तर्ज – मेरा आपकी की कृपा से।
तुम कुल के देव मेरे,
बालक मैं श्याम तेरा,
रिश्ता बड़ा पुराना,
तुमसे प्रभु है मेरा,
जब छूटे संग सारे,
तुमको ही है पुकारा,
करके कृपा दयालु,
अंतर के ताप काटो,
धीरज कभी ना छूटे,
बदरी ग़मों की छांटो,
मस्ती में डुबो दे,
मस्ती में हो गुजारा,
हरपल हो ध्यान तेरा,
हरपल लगन हो तेरी,
रम जाऊं यूँ भजन में,
झुमु मगन में तेरी,
‘नंदू’ दयालु हरपल,
रहे साथ बस तुम्हारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
