
दुनिया से सहारा क्या लेना तेरा एक सहारा काफी हैं,
कुछ कहने की क्या जरूरत हैं, तेरा एक इशारा काफी हैं ॥
धन दौलत का क्या करना हैं,इन महलो का क्या करना हैं,
जिंदगानी चार दिनों की हैं, चरणों में गुजरा काफी हैं ,
माना दुनिया रंगीन तेरी,हर चीज बनाई हैं तुने ,
देखु तो क्या क्या देखु माँ,बस तेरा नजारा काफी हैं ,
वैकुंठ नहीं और स्वर्ग नहीं, मुझे मुक्ति का क्या करना हैं ,
वनवारी भजन करू जीवन मिल जाए दोबरा काफी है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



