
दुर्गा जी के मन्दिर में,
गूंज रही जयकार,
मईया की जयकार बोलते,
भक्त खड़े दरबार,
वैष्णो माँ के मन्दिर में,
भक्तों ने मैया का मंदिर,
फूलों से सजाया है,
मईया के स्वागत के लिए,
रोशनी से चमकाया है,
जहां पे आके मैया रानी,
देंगी सबको दीदार,
मां अम्बे जगदम्बे की,
सब पर किरपा होती है,
प्यारे दुलारे भक्तों की मैया जी,
झोलियां भरती है,
सबकी मुरादें पूरी करती,
देती सबको दुलार,
देवलोक के देव सभी,
माँ का ही गुणगान करें,
उनके दुःख तकलीफों का,
मां ही समाधान करे,
सभी देवगण मिलकर करते,
मईया का गुणगान,
भक्तिभाव व सच्ची लगन से,
जो मां के दर आयेगा,
अपनी भाव भरी वाणी से,
मन की बात सुनाएगा,
‘श्याम’ सभी के मन के भाव मां,
कर लेगी स्वीकार,
लेख एवम स्वर – घनश्याम मिढ़ा भिवानी।
मोबाईल – 9034121523
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

