
देखो तो जरा सोचो तो जरा,
दास खड़ा तेरी ओर निहारे,
देखो तो जरा,
तर्ज – मैं ना भूलूंगा।
समय का मारा हूँ,
वक्त से हारा हूँ,
अभी हूँ गर्दिश में,
मैं टुटा तारा हूँ,
बिछड़ ना जाऊं,
हाथ हमारा पकड़ो तो जरा,
भक्तो की गिनती कम ना हो,
सोचो तो जरा,
अगर में घबराया,
अगर मैं मुरझाया,
सम्भल नहीं पाउँगा,
जो तूने ठुकराया,
तुम मालिक तुम रक्षक मेरे,
तुम बिन कौन मेरा,
बीच भंवर में नाव फसी है,
थामो तो जरा,
शरण में आये जो,
आंसू छलकाये जो,
प्रेम से भाव से,
श्याम को रिझाये जो,
झोली भर देते हो उसकी,
जो है शरण पड़ा,
चरणों में पड़ा है कब से,
देखो दास तेरा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
