
देख तेरे भक्तो की हालत
देख तेरे भक्तो की हालत,क्या हो गयी बाबा श्याम
थारो दुनिया में हे नाम २......
मंदिर की सोभा अति प्यारी,भीतर बैठे श्याम बिहारी,
दायी भुजा गोपीनाथ मुरारी,बायीं भुजा भोले त्रिपुरारी,
ड्योढ़ी पर हनुमान
थारो दुनिया में हे नाम.....
गीत गावती दुनिया आवे,खीर चूरमो भोग लगावे,
गठ जोड़े की जात दिलावे,सवा रुपियो भेंट चढ़ावे
थारा करे गुणगान
भगत आपका बहुत घनेरा,तेरे आसरे पड़ा हे डेरा,
तू हे बाबा मालिक मेरा,हरदम ध्यान धरु में तेरा,
अब तो देवो ध्यान
रामेश्वर यो भजन बणायो,गांव झुंझुनू स्थान बतायो,
नारायण को पौत्र कहायो,हरदम तेरो ध्यान लगायो,
रखो मेरो मान
भजन रचियता : रामेश्वरजी गाडिआ,झुंझुनू
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



