
देख लो आवाज देकर,
सुनके दौड़ा आएगा,
आके तुझको सांवरा,
अपने गले से लगाएगा,
तर्ज – देख लो आवाज देकर।
है अगर विश्वास इसपे,
आस ना तोड़ेगा ये,
रोते चेहरे पे तेरे,
मुस्कान प्यारी लाएगा,
रास्ते मुश्किल भरे हो,
लाख जीवन में तेरे,
ये पकड़ ऊँगली तेरी,
चलना तुझे सिखलाएगा,
प्रेम अपना बांटता ये,
प्रेम से ही रीझता,
प्यार की बारिश में अपनी,
‘कुंदन’ तुझे नहलाएगा,
स्वर – गिन्नी कौर जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
