
देदो कन्हैया थोड़ा प्यार और कुछ भी ना चाहूँ तुमसे सांवरे
देदो कन्हैया थोड़ा प्यार ...............
दौलत कमाई शोहरत कमाई फिर भी चैन नहीं है
सुख और आनंद जो तेरे दर पे कहीं और नहीं है
रखलो शरण में सरकार और कुछ भी ना चाहूँ तुमसे सांवरे
देखा है मैंने आते है लाखों दर पे हाथ पसारे
सेठ या निर्धन तेरे भरोसे चलते सारे के सारे
मुझ पर भी करना उपकार और कुछ भी ना चाहूँ तुमसे सांवरे
भटक ना जाऊं आके कन्हैया मुझको राह दिखा दे
उस पर भी दूर मानिल रास्ता कठिन है बाबा साथ निभा दे
शिवम् की नैया करो पार और कुछ भी ना चाहूँ तुमसे सांवरे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
