
दे दे अपनी नौकरी बालाजी सरकार
धुन- देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ
दे दे अपनी नौकरी, बाला जी / मेहंदीपुर सरकार
बस इतनी तनखाह देना
, मेरा सुखी रहे परिवार,,,
दे दे अपनी नौकरी, बाला जी / सालासर सरकार ॥
तेरे काबिल नही हूँ बाबा, फिर भी काम चला लेना
जैसा भी हूँ तेरा ही हूँ, गुण अवगुण बिसरा देना
जो तेरी किरपा होगी
, मेरा सुधरेगा संसार,,,
दे दे अपनी नौकरी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सेठों के तुम सेठ हो बाबा, हमरी क्या औकात है
तेरी सेवा मिल जाए तो, ये किस्मत की बात है
मानेंगे तेरा कहना
, हम करते हैं इकरार,,,
थोड़ी सी दौलत दे करके, हमको ना बहलाओ जी
आज खड़े हैं सामने तेरे, हमको हुक्म सुनाओ जी
भक्तों की इस अर्जी पे
, मत करना तूँ इन्कार,,,
मैं सेवक छोटा सा हूँ, तेरा बहुत बड़ा उपकार
अब दी है बाबा नौकरी, तेरा छोड़ूँ न दरबार
*आज खड़े हैं दर पे तेरे
, दे दे दर्स दीदार,,,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

