
दे दे मैया मुझको यह वर सेवा तुम्हारी करो उम्र भर,
जीवन यह बीते शरण में तेरी, छूटे कभी ना यह तेरी डगर,
हम भले बुरे सही हम शरण हैं आपकी,
बस लगी लगन हमें एक तुम्हारे नाम की,
जागा नसीबा मिला है यह दर सेवा तुम्हारी करूं उम्र भर,
आपकी दया बिना जिंदगी बेकार है,
सुन रहा है तू मेरी यह तो तेरा प्यार है,
भक्तों की तू करती कदर सेवा तुम्हारी करूं उम्र भर,
आपकी लगन मुझे यह असर दिखा रही,
प्रेमियों से आपके नित्य मुझे मिला रही,
तू ही तू है देखूं जिधर सेवा तुम्हारी करूं उम्र भर,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




