
ध्वजा बना दे एक निराली
ध्वजा बना दे एक निराली
जिसमें दिखे बाबा श्याम
चोगरदे तै दुनिया आवे
बनते दिखै बिगड़े काम
मीराबाई की भक्ति दिखै
जहर का घूंट वा पीती हो
एक नाम बनवारी का बस
उसके सहारे जीती हो
हरनंदी का भात दिखा दे
चंबा माने लोग तमाम
खाटू का लख मेला दिखा दे
लखदातार की शान दिखा
हारनिये का साथी बैठा
सबनै किलकी मार बता
श्याम निशान की भीड़ दिखा दे
गूंजे सारे श्याम का नाम
भगता के पूरे नाम लिखा दे
छपवाई रंगीन करा
अक्षर चमके दूर-दूर तै
जय श्री श्याम तू लिखवा
दिनेश जांगड़ा भी भजन बनावे
लेता रहता श्याम का नाम
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




