
नन्दी पे हो के सवार
भोला जी, चले दुल्हा बनके ॥
खा के, धतुरा और भांग... ( बम भोले ) ॥
नन्दी, का घूंघरू, छम-छम बोले ॥
भोले, जी का डमरू, डम डम बोले ॥
कांधे पे, नाचे काला नाग़... ( बम भोले ) ॥
भूत, प्रेतों का, देख बराती ।
सारे, नगर में, भगदड़ मची ॥
मच गया, हा हा कार... ( बम भोले ) ॥
गौरां, की माता, स्वागत को आई ॥
देख के, भोले को, वोह घबराई ॥
हाथों से, छुट गयो थाल... ( बम भोले ) ॥
गौरां, री तेरी, किस्मत खोटी ।
दूल्हा, सौ बर्ष, तेरी आयु छोटी ॥
कैसे, निभाएगी साथ... ( बम भोले ) ॥
गौरां ने, माँ को, समझाया ।
तीन, लोक का, नाथ है आया ॥
भरे, सब के वो भंडार... ( बम भोले ) ॥
नारद, जी उठ, बोले माता ।
भोले, हैं सारे, जग के विधाता ॥
गौरां के, खुल गयो भाग... ( बम भोले ) ॥
भोला, जी पहुंचे, मंडप माहीं ।
लगन, की देखो, हुई तैयारी ॥
फेरे हुए, गौरां के साथ... ( बम भोले ) ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


