
गणपति गण के साथ में आओ मेरे दरबार,
नमन करूँ तुझे प्रेम से शत-शत बारम्बार.....
गं गणपतये नमो नमः सिद्धि विनायक नमो नमः,
अष्ट विनायक नमो नमः करता रहूँ मैं ध्यान....
एक दंत गज वदन मनोहर शोभा तेरी न्यारी,
सबके संकट को काट है शिव शंकर वर दायी,
लम्बोदर भगवान को आओ मनावें आज,
भादव चौथ की तेरी पूजा करती दुनियां सारी,
सबसे पहले हर पूजन में होती पूजा तुम्हारी,
पहले पूजा होने का है मिला तुझे अधिकार,
पान सुपारी अक्षत चंदन औऱ चढाऊँ हार,
मोदक तेरे मन को भावे ओ गौरी के लाल,
रघुवीर लिखते भक्ति भाव से के विनती स्वीकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




