
नहीं मेरा कोई भाई तू ही बन जा मेरा भैया कन्हैया
कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया,
नहीं मेरा कोई भाई,
तू ही बन जा मेरा भैया,
कन्हैया,
बचपन से ही तुझे मानती,
आई आपने भैया,
जबसे माँ ने मुझे कहा,
तेरा भाई कृष्ण कन्हैया,
गाय चरैया बंसी बजैया,
जो है रास रचैया,
बाट जोहती रही है तेरी,
जाने कितनी रातों,
आ राखी बंधवाने भैया,
इस बहना के हाथों,
भूखी प्यासी बैठी भैया,
लेने तेरी बलइयां,
कब से स्वप्न संजोया भैया,
एक दिन तू आएगा,
बंधवाकर मुझसे राखी,
माखन मिश्री खायेगा,
मैं भी अपनी राखी देखूं,
भैया की क़लईया,
कलयुग में ना भाई कोई,
कान्हा तेरे जैसा,
लाज निभा सकता राखी की,
तू ही है एक ऐसा,
तू ही पार लगाने वाला,
मेरी जीवन नैया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



