
नाम जपो भोले शंकर का नही साथ कुछ जाना है,
सचा नाम है शिव का भगतो बाकी सारा फ़साना है,
वो भोले भंडारी पल में विनती सब की सुन लेते,
रावन को सोने की लंका हस्ते हस्ते दे देते,
उनके जैसा दाता बंदे नही कोई पाना है
उनकी जटा में पाप नाशानी गंगा मैया रहती है
हरी भरी हो धरती माता इस कारण वो बहती है,
भूतो के संग शिव भोले का रिश्ता बड़ा पुराना है,
नतमस्तक शिव के चरणों में भगतो ये संसार हुआ
नाम जपा जिसने शिव का जब भव सागर से पार हुआ,
लिखदे गीत बिसरियां कोई रशमी को बस गाना है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



