
नैनो से नैना मिलाये,
चुपके से चित्त को चुराए,
बिहारी मेरा छैल छबीला,
बिहारी मेरा रंग रंगीला,
नैनो से नैना मिलाए,
यमुना के तीरे तीरे,
मुरली बजाए धीरे,
नन्द का दुलारा सखी,
टेढ़ी टांग वारो री,
खड़ा मंद मंद मुस्काए,
नैन है नशीले भौहें,
तिरछी कटारी है,
मोर मुकुट शीश,
घुंघराले बाल री,
पीला पटका फेहराये,
सांवरा सलोना रूप,
रस का है सागर,
वर्णन करते करते,
रसना भी हारी,
कर कर के इशारे बुलाये,
अमर बिहारी मेरो,
अटल सुहाग री,
कैसे सराहना करूँ,
‘गोपाली’ के भाग की,
सबको पागल कर जाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
