
पकड़ो मेरा हाथ चना साथ साथ
पकड़ो मेरा हाथ चना साथ साथ
ओ मेरे दीनानाथ बनके तू हमसफ़र
तुमसे अगर हो जिसका खिवैया
डूबेगी कैसे जीवन की नैय्या
करते करामात चलना साथ साथ
खुद को मैं सौंपा तुझको मुरारी
तुझपे है मेरी श्याम ज़िम्मेदारी
सुनले मेरी बात चलना साथ साथ
सुख दुःख में हर पल साथ निभाना
बदले ज़माना बदल तुम ना जाना
कुंदन के हो नाथ चलना साथ साथ
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

