
पग पग पे जिसने तुझे संभाला है,
कोई और नही वो अपना खाटूवाला है,
मोरछड़ी लेहराता अपने हाथों में,
जाने किसका वक्त बदलने वाला है,
तर्ज – दूल्हे का सेहरा।
कर भरोसा श्याम पे तू जीत जाएगा,
सावरे का नाम तेरे काम आएगा,
तेरे लिए ही लीले चढ़ने वाला है,
कोई और नही वो खाटूवाला है,
कौन सा है काम जो ये कर नही सकता,
श्याम का प्रेमी कभी भी डर नही सकता,
मोरछड़ी से जादू करने वाला है,
दे दिया लाखों को अबकी तेरी बारी है,
देख ले ‘नवीन’ तेरी झोली ना खाली है,
झोली सबकी देखो भरने वाला है,
लेखक / प्रेषक – नवीन सरावगी पटना।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




