
पड़े जो संकट भगत पे तेरे,
सिंह चढ़ आये भवानी,
तेरा जलवा देख माँ अम्बे,
बनी मैैं तेरी दीवानी।।
छुपा ना कुछ तुझसे माँ अम्बे,
हार गई हर द्वार,
सबने है ठुकराया भवानी,
कही मिला ना प्यार,
आ गई मैं झोली पसार,
दर तेरे महारानी,
भवर में नईया जब जब डोले,
बने तु मेरा सहारा,
तेरा हर अवतार माँ रानी,
लगे है जग से प्यारा,
तेरे शरण में ‘रेशमी’ आई,
बनके तेरी सवाली,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



