
पर्वत पे डमरू बजावे भोले बाबा,
बजावे भोले बाबा बजावे भोले बाबा...
डमरू की धुन सुन ब्रह्मा जी आए,
नारद मुनि को नचावे भोले बाबा,
डमरू की धून सुन विष्णु जी आए,
सारे देवो को नचावे भोले बाबा,
गणपति नाचे कार्तिक नाचे,
नंदी को संग में नचावे भोले बाबा,
ऋंगी भींगी श्रृंगी नाचे,
ऋषि मुनियों को नचावे भोले बाबा,
नर और नार सभी है नाचे,
भूतो और प्रेतों को नचावे भोले बाबा,
अपनी ही धुन में भोले मगन है,
सारी सृष्टि को नचावे भोले बाबा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


