
जयकारा शेरावाली जी दा,
बोल सच्चे दरबार की जय,
पहन के चोला लाल मैया जी मेरे घर आना,
घर आना मेरे घर आना....
आज सारी रात तेरी ज्योत है जगानी,
मेरे घर आओगी माँ होगी मेहररानी,
मेरी सच मानो मैं तो झूठ नही कहती,
झूठ नही कहती झूठ नही कहती,
हरदम माँ मैं तेरी भक्ति में रहती,
हो पहन के चोला लाल मैया जी मेरे घर आना....
मुझे है यकीन है माँ टालेगी ना बात को,
टालेगी ना बात को टालेगी ना बात को,
शेर पे सवार हो के आएगी माँ रात को,
प्रेम से बोलो जय माता दी,
सारे बोलो जय माता दी,
ऊँची बोलो जय माता दी,
मैनुं नी सुणया जय माता दी,
माँ कस्ट निवारे जय माता दी,
माँ पार उतारे जय माता दी,
माँ बाण गंगा जय माता दी,
माँ पानी ठंडा जय माता दी,
मैं भी बोलू जय माता दी,
तुम भी बोलो जय माता दी,
हम सारे बोले जय माता दी,
बोलो जयकारे जय माता दी,
भई लगते प्यारे जय माता दी,
ओ जय जय कारे जय माता दी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

