
पायो निधि राम नाम, पायो निधि राम नाम ।
सकल शांति सुख निधान, सकल शांति सुख निधान ॥
पायो निधि राम नाम...
सुमिरन से पीर हरै, काम क्रोध मोह जरै ।
आनंद रस अजर झरै, होवै मन पूर्ण काम ॥
रोम रोम बसत राम, जन जन में लखत राम ।
सर्व व्याप्त ब्रह्म राम, सर्व शक्तिमान राम ॥
ज्ञान ध्यान भजन राम, पाप ताप हरण नाम ।
सुविचारित तथ्य एक, आदि मध्य अंत राम ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

