
पावागढ़ वाली मैया प्यारी,
दया करो महाकाली रे,
ॐ नमो महाकाली रूपम,
शक्ति तू ज्योत स्वरूपम रे,
शुंभ निशूंभ को तुमने मारा,
रक्तबीज को संहरा रे,
दुष्टों को संहारने वाली,
सूरज चंदा मे रूप समाया,
तारों का रूप तू प्यारा रे,
भक्तो के दुख हरने वाली,
तेरे रूप की देख ज्वाला,
डाकिन भी डर जाती रे,
संत गुणी जन तुमको पूजे,
दक्ष के कुण्ड मे तू समाकर,
पार्वती बन आई रे,
महिमा तेरी बड़ी निराली,
कलकत्ते मे तू काली माँ,
जय जगजननी ज्वाला रे,
आओ माँ आओ भक्त पुकारे,
अखंड ज्योत तुम्हारी है मैया,
सारे ग्रहो को सुधारे रे,
लाज रखो हे पावागढ़ वाली,
हाथ तू सिर पे रख दे मैया,
तुझसा ना कोइ न्यरारा रे,
हे ब्रम्हाणी हे कल्याणी,
विद्या रूप तू विश्व विधाता,
माँ काली मेरी माता रे,
भक्तो पर माँ मेहर तुम्हारी,
कोई मंत्र तंत्र नही चले उसपे,
जो माँ तेरे सहारे रे,
वार करे तू बिसो भुजा से,
हरा एक खोटा कर्म हटावे,
भारी दुख मिटावे रे,
शरन मे तेरी माँ हम आए,
तेरे कृपा की किरणे मैया,
हमको शक्ति देती रे,
शरण में आए तेरे सवाली,
हम अज्ञानी है संसारी,
मोह माया मे उलझे रे,
हमरे मोह के बंधन काटो,
शेष महेश तेरे गुण गावे,
ब्रम्हा पार ना पावे रे,
विष्णु जी करे प्राथना तेरी,
तारणहारी तारो हमको,
पाप हमारे मिटाओ रे,
रहम करो हे माँ रखवाली,
अंग पीड़ा और रोग ना आवे,
जो तेरे गुणगावे रे,
भक्तो की भव बाधा हरणी,
भुत प्रेत तेरे नाम से भागे,
संकट कभी ना आए रे,
मैया पार लगाने वाली,
पूजा पाठ की विधि ना जानू,
विश्वम्भर क्या बखानू रे,
दर्शन देदो दीनदयाली,
मंत्र तंत्र को मैं ना जानू,
मैया पढूं चालीसा रे,
जीवन में माँ करना उजाला,
बिच भंवर में फसी है नैया,
आकर लाज बचाना रे,
सद्बुद्धि का दान ही देना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




